फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईवे पर डीसीएम से भिड़ी सफारी, एक सिपाही की मौत, दो गंभीर

Wed, 27 Mar 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट के बलिहावां मोड़ के समीप मंगलवार को प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर डीसीएम से तेज रफ्तार सफारी पीछे से टकरा गई। हादसे में सफारी सवार तीन सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में ले जाया गया। जहां एक सिपाही अनुराग सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो सिपाहियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर निवासी अनुराग सिंह यादव, भदोही निवासी सुनील सिंह व एक अन्य सिपाही जौनपुर निवासी रोहित तिवारी की तैनाती संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज पुलिस चौकी में है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मंगलवार दोपहर तीनों सिपाही ड्यूटी के बाद सफारी से संदीपनघाट थाने जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
बलिहावां के समीप हाईवे पास रास्ता भटकने के कारण चालक हाॅफ डाला गाड़ी (डीसीएम) मोड़ रहा था, तभी सिपाहियों की तेज रफ्तार सफारी पीछे से डीसीएम से टकरा गई। हादसे में तीनों सिपाहियों को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील सिंह और रोहित तिवारी को ट्रामा सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर एएसपी अशोक कुमार वर्मा, सीओ चायल मनोज रघुवंशी भी जख्मी सिपाहियों का हाल जानने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए है। एएसपी ने बताया कि सिपाहियों की हालत गंभीर है, उनका इलाज कराया जा रहा है।

बलिहावां मोड़ के पास हुए हादसे में तीन सिपाही जख्मी हुए थे। घायलों में सिपाही अनुराग सिंह की गंभीर हालत में मौत हो गई है। हादसा डीसीएम मोड़ने के दौरान हुआ। अस्पताल में घायल सिपाहियों का उपचार कराया जा रहा है।- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें