नगर कोतवाली के बलीपुर नारा गांव में शनिवार दोपहर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हुआ। धार्मिक चबूतरे पर गुलाल पड़ने के बाद चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व तलवार के हमले से दोनों पक्षों के 11 लोग जख्मी हुए हैं। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के बदसलूकी करने के साथ ही देवी प्रतिमा का अपमान भी किया गया।
डीएम-एसपी ने भारी मात्रा में पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले में पुलिस ने 23 उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस संग पीएसी तैनात की गई है।
बलीपुर नारा गांव में शारदीय नवरात्र पर पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार दोपहर ग्रामीण भक्त बाजे-गाजे के साथ मूर्ति विसर्जित करने जा रहे थे। यात्रा में शामिल भक्त नाचते-गाते हुए अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। रास्ते में स्थित एक धार्मिक चबूतरे पर गुलाल पड़ गया।
इस पर एक पक्ष के लोग विरोध करते हुए वीडियो बनाने लगे। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो विवाद होने लगा। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों की छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडा व तलवार से लैस लोगों ने देवी भक्तों पर हमला बोल दिया।
देखते ही देखते दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि यात्रा में शामिल महिलाओं से बदसलूकी करने के साथ ही देवी प्रतिमा का भी अपमान किया गया। इस दौरान हुई मारपीट में यात्रा में शामिल गांव के ही मनीष कुमार, पूजा देवी, बंटू गुप्ता की बेटी, सुकरू, पप्पू, भरतलाल व मंदीप कुमार समेत सात लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए सभी का मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष से खलील अहमद, बानो और उसकी बेटी व सेखा समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। कोतवाली नहीं पहुंचने के कारण इनका मेडिकल नहीं कराया गया। जानकारी मिलते ही डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अफसरों ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। मामले में गांव के मंदीप की तहरीर पर गुलाम वारिस समेत 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गुलाम वारिस, सईद अहमद, रहमत अली, हसमत अली, करीम, समीर, समद, जलील अहमद, मुनौव्वर, सगीर, खलील पुत्र बाबू, खलील पुत्र मजीद, शमी मोहम्मद, इदरीश, रहमत अली, मोहम्मद आशिक, अल्फैज, बानो, सोनी, सगीर की औरत, जलील की औरत, कलीम की औरत और गुलाम मुस्तफा समेत 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी मौके पर बुलाकर तैनात की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाकर मूर्ति विसर्जन करवाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान धार्मिक चबूतरे पर गुलाल पड़ने के बाद बलीपुर नारा गांव में विवाद हुआ था। एक शख्स को मामूली चोटें आईं हैं। गांव के हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। नामजद 23 में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पीएसी के साथ दो थानों की फोर्स भी लगा दी गई है। बृजेश श्रीवास्तव-एसपी
बलीपुर नारा गांव में बवाल के दौरान डीएम एसपी से बात करते विहिप के लोग। संवाद
बलीपुर नारा गांव में बवाल के दौरान डीएम एसपी से बात करते विहिप के लोग। संवाद
बलीपुर नारा गांव में बवाल के दौरान डीएम एसपी से बात करते विहिप के लोग। संवाद
बलीपुर नारा गांव में बवाल के दौरान डीएम एसपी से बात करते विहिप के लोग। संवाद
बलीपुर नारा गांव में बवाल के दौरान डीएम एसपी से बात करते विहिप के लोग। संवाद
बलीपुर नारा गांव में बवाल के दौरान डीएम एसपी से बात करते विहिप के लोग। संवाद