फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीमांकन के दौरान लेखपाल से मारपीट, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर देवछार में पट्टे के सीमांकन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, लेखपाल से मारपीट करने और सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार, पांच जुलाई की शाम करीब छह बजे लेखपाल सीमांकन की जांच पूरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामबाबू, शिवबाबू और सूरजबली लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और वहां मौजूद एक व्यक्ति से मारपीट करने लगे। लेखपाल ने बीच-बचाव किया तो आरोप है कि तीनों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की, मारपीट की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रामबाबू ने जान से मारने की धमकी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की सूचना पर सरायअकिल थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें