जवई गांव में नहर समीप गोवंश मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस व पशु चिकित्सा अधिकारी
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के जवई गांव के समीप सोमवार सुबह एक प्रतिबंधित मवेशी के शव का अवशेष मिला। घटना की जानकारी होने पर लोगों का मौके पर मजमा लग गया। अवशेष के पास ही एक रस्सी पड़ी थी और मांस का अधिकांश हिस्सा निकाल लिया गया था।
लोगों की सूचना पर इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने जांच की तो मालूम चला कि मवेशी का वध गांव में ही किया गया। छानबीन के दौरान एक व्यक्ति के यहां हांडी पर मांस पकता भी मिल गया। इस पर पुलिस ने गृह स्वामी को हिरासत में लिया है। शव का पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करवा दिया गया।