फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धान-बाजरा विक्रय के लिए कृषकों का पंजीकरण शुरू

Wed, 17 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान व बाजरा की खरीद के लिए कृषक पंजीकरण शुरू हो गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु कुमार चौबे ने बताया कि कृषक खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in व मोबाइल एप UPKISAN MITRA के माध्यम से ओटीपी आधारित पंजीकरण करा सकते हैं। कृषक स्वयं उपस्थित न हो पाने की स्थिति में अपने परिजन को नामिनी घोषित कर सकते हैं। जनपद में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक पांच केंद्रों पर बाजरा क्रय होगा, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये प्रति क्विंटल तय है। इसी प्रकार एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। जानकारी हेतु किसान संबंधित विपणन निरीक्षक, तहसील अधिकारी या जिला खाद्य विपणन अधिकारी से मोबाइल नंबर 7839564974, 7839562476) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें