फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रिश्ता तय होने के बाद शादी से किया इन्कार

Sat, 13 Apr 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के एक युवक ने शादी तय होने के बाद युवती से रिश्ता बनाया और गर्भवती होने के बाद दहेज की मांग करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेवाघाट इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने पिछले साल अपनी बेटी का रिश्ता पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबशरीरा निवासी रामसंवारे के साथ तय किया था। शादी तय होने के बाद रामसंवारे का घर आना-जाना शुरू हो गया।
आरोप है कि इसी बीच उसने अपनी मंगेतर के साथ रिश्ता बना लिया। तीन माह की गर्भवती होने पर रामसंवारे व उसके परिजनों ने अचानक दहेज में चार लाख रुपये की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिरादरी की पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर पीड़ित पिता ने महेवाघाट कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रामसंवारे, उसके पिता चंद्रशेखर समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को पड़ोसी महिला ने झांसे में लेकर एक युवक के साथ भेज दिया। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने साल भर दुष्कर्म किया। युवती जब भी शादी करने के लिए दबाव बनाती युवक बहाने से टाल देता था। साल भर बीतने के बाद युवती ने शादी करने की जिद की तो आरोपी मुकर गया।
जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। एसपी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक और उसकी मददगार महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


महिला से छेड़खानी कर घर में किया हंगामा, मुकदमा

सरायअकिल इलाके के एक गांव की विवाहिता का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार की शाम पड़ोसी ने उसके घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाने पर पड़ोसियों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें