फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सगे भाई गए थे मुंबई घूमने, चोरों ने खंगाला घर

Fri, 20 Sep 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दारानगर बाजार में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
-कड़ा धाम के दारानगर बाजार की घटना, गहने-कपड़े, नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

फोटो नं-32
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के दारानगर बाजार में चोरों ने मुंबई घूमने गए दो सगे भाइयों के सूने घर को तबीयत से खंगाला और कीमती सामान समेट ले गए। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ आई कोतवाली पुलिस मौका मुआयना किया।
दारानगर बाजार निवासी बोधन गिरि अपने परिवार के साथ डेढ़ माह पहले घर में ताला बंद कर मुंबई घूमने गए थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे घर लौटने पर गेट का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए नजारा देख सन्न रह गए। पत्नी कमलेश देवी ने बताया कि अंदर सभी कमरों के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलमारी में रखी तीन हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, बर्तन समेत गृहस्थी का सामान गायब था। महीने भर पहले परिवार समेत दिल्ली गए पड़ोस में रहने वाले बोधन के भाई लल्ला गिरि के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि, लल्ला के मौके पर नहीं होने के कारण उनके यहां से क्या चोरी हुआ? इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें