फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: झांसा देकर किया दुष्कर्म, बेटी पैदा होने पर शादी से किया इन्कार

Sat, 13 Apr 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी इलाके की एक युवती को झांसा देकर पड़ोसी गांव के युवक ने दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटी पैदा होने पर युवक ने शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने मां के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की युवती के अनुसार दो वर्ष पहले वह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान वहां पड़ोसी गांव के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। वह युवती के घर आने-जाने लगा। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। वह दो वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई और नौ माह पूर्व उसने एक बेटी को जन्म दिया।
आरोप है कि बेटी होने के बाद शादी करने का दबाव बनाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें