चरवा में बिन ब्याही मां बनी थी किशोरी
चरवा कोतवाली इलाके में भी करीब छह महीने पहले एक किशोरी बिन ब्याही मां बनी थी। किशोरी के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। उस मामले में भी किशोरी के पिता ने कोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति मांगी।
मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में किशोरी को छह माह की गर्भवती होने की बात कहकर गर्भपात में जच्चा-बच्चा की जान को खतरा बताया था। बाद में कोर्ट के आदेश में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कर सुरक्षित प्रसव कराया गया। नवजात को जन्म देने के अगले ही दिन किशोरी अपने घर चली गई। एसएनसीयू में बच्चे को भर्ती करके स्वस्थ किया गया। बाद में उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा गया था।