करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता 13 अगस्त की शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस का व्यक्ति बैठा था। विवाहिता को दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को साथ लेकर करारी थाने पहुंच और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेने के बाद पुलिस मामले में हीलाहवाली करती रही। आरोप है कि सत्ता पक्ष के एक स्थानीय नेता के दबाव में करारी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। मंगलवार को विवाहिता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की शिकायत लेकर दोबारा थाने पहुंची। आरोप है कि थाना पुलिस अब उसे दूसरी तहरीर देने का दबाव बना रही है। पुलिस ने मामले को चार दिन बाद भी दर्ज नहीं किया। वहीं पीड़िता कार्रवाई को लेकर इधर-उधर भटक रही है।