नगर पंचायत सरायअकिल में अधिशाषी रहे लालजी यादव समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। घटना तीन साल पहले हुई थी। लालजी यादव अब चित्रकूट के कर्वी नगर पालिका में तैनात हैं।
सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव महिला का कहना था कि 27 जुलाई 2020 को पड़ोस में रहने वाले सुब्बन व राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह घटना की शिकायत करने कोतवाली आ रही थी। रास्ते में तत्कालीन ईओ लालजी यादव मिले। लिफ्ट देने के बहाने उन्होंने कार में बैठा लिया। महिला के मुताबिक ईओ ने भी दुष्कर्म किया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ईओ ने रुपये देने का भी प्रयास किया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली थी।