फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से रामनगर का होगा विकास

विज्ञापन
Ramnagar will be developed with one crore - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
एक करोड़ से रामनगर का होगा विकास
विज्ञापन

विधायक चायल ने वार्ड सात में चौपाल लगाकर सुनी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चायल विधायक संजय गुप्ता ने शनिवार को नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर सात रामनगर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने काली माता व शंकर जी के मंदिर पर एक-एक हाईमास्ट लाइट की सौगात दी। इसके अलावा विधायक ने एक करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि अब आपका गांव, गांव नहीं शहर हो गया है। यहां पर शहरों सरीखी मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने स्कूल में आरओ वाटर कूलर, लाइट, पंखा, सबमर्सिबल, इंटर लॉकिंग लगाए जाने की मांग किया। इस पर विधायक ने ईओ को निर्देश दिया कि तत्काल इस विद्यालय को मॉडल बनाया जाय। इस दौरान नगर पालिका के लेखा लिपिक बबलू गौतम, सुभाष चंद्र गुप्ता, धर्मराज मौर्या, मीडिया प्रभारी सूरज यादव, सुनील मिश्रा, संजय जयसवाल, पिंटू कुशवाहा, गुड्डन तिवारी, रामू विश्वकर्मा, नीलमणी त्रिपाठी, राजू सरोज, धन्नो देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें