। छानबे विकास खंड के गैपुरा मंडल की ग्रामसभा अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को वार्षिक विराट इनामी दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में मिर्जापुर सहित कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य आकर्षण सिराथू तहसील के बमरौली निवासी कौशाम्बी के रामकिशन तिवारी रहे, जिन्होंने तीन लाख रुपये की इनामी कुश्ती जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सतीश मिश्रा, सतीश तिवारी, संतोष पाठक, तीर्थराज सिंह, सर्वजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।