फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 719 मत हासिल कर कोटिया के प्रधान बने राजेश पाल

Sat, 09 Sep 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोटिया गांव में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी राजेश पाल को प्रमाण पत्र देते निर्व
विज्ञापन
719 मत हासिल कर कोटिया के प्रधान बने राजेश पाल
विज्ञापन

- पंचायत उपचुनाव: प्रधान रहे आजाद पाल की बीमारी से मौत के बाद हुआ था उपचुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। कोटिया ग्राम पंचायत के उपचुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद प्रधान पद पर राजेश पाल को कुल 719 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रपाल को 123 वोट से हराकर ग्राम प्रधान का पद हासिल कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोटिया के ग्राम प्रधान रहे आजाद पाल की कुछ महीनों पहले बीमारी से मौत होने के बाद से पद रिक्त चल रहा था। इसे लेकर विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में वहां बुधवार को प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में दिवंगत प्रधान आजाद पाल के छोटे भाई राजेश पाल, चंद्रपाल, राजेश सिंह अर्कवंशी व सुमन देवी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। 2,446 मतदाताओं में से 1,460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे ब्लॉक सभागार में मतगणना की गई। जिसमें राजेश पाल को 719 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रपाल को 596 मत, सुमन देवी को 71 मत और राजेश अर्कवंशी को 22 प्राप्त हुए। जबकि 52 मत अवैध घोषित होने पर निरस्त कर दिए गए। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी डाॅ. पीके सिंह ने राजेश पाल को 123 मतों से घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल त्रिपाठी, बीडीओ नेवादा प्रदीप कुमार मौर्या, एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा, इंस्पेक्टर सरायअकिल विनीत सिंह, इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटिया गांव में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी राजेश पाल को प्रमाण पत्र देते निर्व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें