फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश संग बरसी आफत: बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत सात की मौत

विज्ञापन
कोरीपुर गांव की मृतक लक्ष्मी देवी की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बदोआबा में मंगलवार की शाम आफत की बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के बीच जिले के तकरीबन आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली गिरी। इस दौरान तीन महिलाओं समेत सात की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद संबंधित थानों की पुलिस फोर्स के साथ राजस्व अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनाओं की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम मूसलाधार बारिश होने पर किसान अपने-अपने खेतों में पहुंच गए। इसी बीच बिजली गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। बिजली की चपेट में आने से सिराथू तहसील के बिछौरा गांव निवासी नथन पटेल की बेटी रंजना (18) की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह सदर तहसील के कोरीपुर गांव की लक्ष्मी देवी (35) पत्नी अच्छेलाल सरोज धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे बिजली गिरने से लक्ष्मी की भी मौके पर मौत हो गई।
इसी तरह सिराथू तहसील के मवई केवट निवासी रमेश यादव मंगलवार को खेत में लइना लगा रहा था। उसकी 16 वर्षीय बेटी करिश्मा यादव खेत में पानी लेकर गई थी। इस दौरान बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से करिश्मा चपेट में आकर झलस गई। किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चायल क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी रामप्रसाद (50)परिवार वालों को साथ लेकर धान की रोपाई करने खेतों पर गया था। इस दौरान तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह काजू गांव में रहने वाला बसंत लाल सरोज(50) व संजय पासी (21) मंगलवार की दोपहर अपने-अपने धान की फसल में पानी लगाए हुए थे। शाम करीब छह बजे तेज बारिश होने के कारण वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बसंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसे संजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चायल तहसील के ही चरवा कस्बे के हड़हडाई मोहल्ले की कन्या देवी (60) पत्नी दिनई लाल मंगलवार की शाम को खेतों में काम कर रही थी।इस दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई। चायल तहसील के लोधौर निवासी धर्मेंद्र पासी राजगीरी कर परिवार का गुजारा करता था।
मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह मजदूरी करके घर लौटा और खेत में मवेशी लेकर गई पत्नी अंजना को बुलाने के लिए चला गया। इस दौरान खेत की तरफ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए दंपती को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां धर्मेंद्र (32) की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने पत्नी अंजना को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
दूसरी अन्य घटना में चरवा कोतवाली के जलालपुर शाना निवासी गणेश पासी का 13 वर्षी बेटा मुन्ना मंगलवार की शाम शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गया था। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राजस्व टीम ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंची तहसीलदार चायल दीपिका सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अब तक पांच लोगों के मौत की सूचना है। मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये मुहैया कराया जाएगा। आवास विहीन होने पर पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। साथ ही मृतक यदि कमाऊ पूत होगा तो उसके आश्रित को समाज कल्याण विभाग की ओर से 30-30 हजार रुपये पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुहैया कराया जाएगा। सुजीत कुमार-डीएम

तिल्हापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें