फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकली दवाएं की बिक्री की सूचना पर दो मेडिकल स्टोर में छापा

Thu, 26 Sep 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित दो मेडिकल स्टोर में सहायक आयुक्त औषधि संजय ने बुधवार को छापा मारा। इस दौरान उनकी टीम में कौशाम्बी के औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत भी शामिल रहे। डीआई ने बताया कि मूरतगंज स्थित कुमार मेडिकल स्टोर और रमेश चंद्र एंड ब्रदर्स में नकली, एक्सपायर और नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान नशीली दवाएं तो नहीं पाई गईं, लेकिन एक्सपायर दवाएं जरूर मिलीं। नियमों के अनुरूप इनका रखरखाव नहीं किया गया था। दोनों मेडिकल स्टोर से करीब 10 हजार रुपये की एक्सपायर दवाएं मिली हैं। इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दोनों स्टोर से एंटीबायोटिक, वेटनरीबोलस समेत चार दवाओं के नमूने लिए गए हैं। फिलहाल दोनों दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जांच में इनके सैंपल फेल होने पर दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें