फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : नीट में हिंदी की जगह अंग्रेजी भाषा में पहुंचा प्रश्न पत्र, अभ्यर्थियों ने जमकर काटा बवाल

Sun, 17 Jul 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर करीब 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। आरोप है कि दोपहर को दूसरी पाली में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे तो दो कमरों के 40 अभ्यर्थियों को हिंदी भाषा की जगह अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र दे दिया गया।
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट में रविवार को चरवा कोतवाली के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव सिथत एक परीक्षा केंद्र पर हिंदी की जगह अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र दिए जाने से अभ्यर्थी आक्रोशित हो उठे। इससे यहां करीब दो घंटे तक परीक्षा प्रभावित रही। नाराज अभ्यर्थियों और उनके अविभावकों ने कॉलेज प्रबंधन समेत परीक्षा के आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जीटी रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कानपुर-प्रयागराज जीटी रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। चरवा कोतवाली पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। 

विज्ञापन



रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर करीब 400 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। आरोप है कि दोपहर को दूसरी पाली में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे तो दो कमरों के 40 अभ्यर्थियों को हिंदी भाषा की जगह अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र दे दिया गया। अभ्यर्थियों ने जब अतिरिक्त समय की मांग किया तो कॉलेज प्रशासन ने इनकार कर दिया। इससे नाराज अभ्यर्थी और उनके अविभावकों ने कॉलेज के सामने जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें