अजगर को पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
कस्बे के भौंतर मोहल्ला स्थित एक देख में विशालकाय अजगर देख ग्रामीण सहम उठे। वनकर्मी मौके पर पहुंचते, इससे पहले उसने उधर से गुजर रहे एक वनरोज के बच्चे को निगल लिया। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। उसे जंगल में छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
भौंतर निवासी पन्नालाल मौर्य खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर अजगर पड़ी। पन्नालाल के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान अजगर ने एक वनरोज के बच्चे को निगल लिया। वनरोज का बच्चा निगलने से अजगर सुस्त पड़ गया था। जानकारी पर सैनी से पहुंची वन कर्मियों की टीम अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।