पिपरी गांव के चौकीदार पुद्दन सिंह सोमवार को परिजनों के साथ खेत में गेहूं काट रहे थे। इसी बीच खेत में अचानक अजगर निकल आया। करीब 10 फीट लंबा अजगर देखकर लोग डर गए।
जानकारी अन्य किसानों को हुई तो वहां भीड़ लग गई। किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। उपक्षेत्राधिकारी वन रवींद्र कुमार ने टीम भेजकर अजगर को पकड़वा लिया। वन कर्मियों ने अगजर को जंगल में छोड़ दिया।