फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले उत्पादन फिर पॉलीथिन की बिक्री पर लगाएं रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले उत्पादन फिर पॉलीथिन बिक्री पर लगाएं रोक
विज्ञापन

मंझनपुर। प्रदेश सरकार की ओर से गठित व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता शनिवार को कौशाम्बी दौरे पर आए थे। यहां जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में जिले के व्यापारी प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने व्यपारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात कर समस्याओं का दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमे जिले के व्यापारियों का कहना था कि पॉलीथिन बिक्त्रस्ी के नाम पर व्यापरियो का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि पहले इसके उत्पादन पर पाबंदी लगाए तब बिक्त्रस्ी पर रोक की बात करें। जिले के औद्योगिक आस्थान को विकसित करनेएजिला पंचायत द्वारा दुकानदारों से लाइसेंस फीस व्यापार वृद्धि कर के नाम पर उत्पीड़न पर रोक लगाने वाणिज्य कर अधिकारियों द्वारा एकपक्षीय फैसला कर मनमानी टैक्स निर्धारित न किया जाएएव्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने आदि की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र चौधरीए श्यामसुंदर केसरवानीएव्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रवेश केसरवानीएअरविंद केसरवानी समेत तमाम व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें