अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिले के उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्कूली बच्चों, अध्यापकों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने की शपथ ली। समाज कल्याण बोर्ड लखनऊ के निर्देश के क्रम में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने की शपथ ली। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को शपथ दिलाई। इस क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में बच्चों को संबोधित किया।