कारगिल विजय दिवस पर भरवारी के केपीएस स्कूल एंड कालेज में बच्चों ने शहीदों को नमन किया। देश की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाने वाले जवानों की याद में कैंडिल मार्च निकाला। नगर पंचायत भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कालेज में मंगलवार को कारगिल युद्ध का स्कूली बच्चों ने चित्रण किया। विद्यालय के प्रबंधक संजय गुप्ता ने देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाई। प्रधानाचार्य केएन श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह, साक्षी भट्ट आदि रहे।