फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू में लाइलाज हुई जाम की समस्या, अफसर बेपरवाह

Thu, 08 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू ओवर ब्रिज के पास आड़ा तिरछा खड़े ई-रिक्सा। संवाद
विज्ञापन
सिराथू। कस्बा स्थित रेलवे पुल के तिराहे पर जाम की समस्या लाइलाज बन गई है। आड़े तिरछे ई-रिक्शा, ऑटो के साथ ही पटरी दुकानदारों के के अतिक्रमण से यहां दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। शिकायत के बावजूद नगर प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के राधेश्याम केसरवानी का कहना है कि कस्बे में रेलवे पुल के पास तिराहे पर चालक आड़े-तिरछे ई-रिक्शा, ऑटो खड़े कर देते हैं। साथ ही दुकानदार, रेहड़ी, ठेला वालों ने कब्जा कर लिया है। स्थानीय दुकानदार भी अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कस्बे के दवा व्यापारी लाल चंद्र केसरवानी का कहना है कि पटरी पर अतिक्रमण होने के चलते बड़े दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से मांग की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे कई बार अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बावजूद लोग गाड़ी खड़ी कर जाम की समस्या बना देते हैं। जल्द ही ऐसे लोगो को चिह्नित कर जुर्माना वसूलने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें