विकास खंड नेवादा के पुरखास-तिल्हापुर सड़क से उमरवल गांव जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। इसे पर पर जगह-जगह तमाम छोटे बड़े गडढे हो गए हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग हिचकोले खाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने समस्या से जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुरखास-तिल्हापुर सड़क से बिगहरा, टिकरा होते हुए उमरवल गांव के लिए तीन किलोमीटर लंबी सड़क गई है। सड़क खराब होती देख बिगहरा गांव के बब्लू तिवारी, मनोज दुबे, टिकरा गांव के आशुतोष उपाध्याय, उमरवल के सुग्रीव मिश्र, मेवालाल आदि ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। इधर बीच चुनाव के दौरान गांव में प्रचार करने वाले जनप्रतिनिधियों से भी कहा गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।