चायल। नगर पंचायत चरवा के गांव मदूकी में 18 अक्तूबर को इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को तैयारियां को लेकर गांव में बैठक हुई। शहीद सूर्यबली नगर वार्ड के सभासद नवीन यादव ने बताया कि गांव में धनतेरस के दिन ही करीब ढाई दशक से दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल में आसपास के कई जिलों के अलावा अंतरराज्यीय पहलवान आएंगे। महिला पहलवान भी इसमें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर को गांव में मेला और 18 को कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन यादव दंगल कमेटी की ओर से किया जाएगा।