फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाचार्य देवेंद्र मिश्रा। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने ट्रेन से कटकर जान देने का किया था प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। एसओजी और कोखराज कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली लाकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ 29 मई को सरस्वती विद्या मंदिर भरवारी के प्रधानाचार्य डीके मिश्रा ने दुष्कर्म किया था। लोकलाज के भय से किशोरी ने यह बात परिजनों से छिपाए रखी। छह जून को किशोरी की मां को किसी ने दुष्कर्म का वीडियो दिखाया तो वह अवाक रह गई। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच वीडियो को तमाम लोगों के शेयर करने से आहत दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में किशोरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में एडीजी भानु भाष्कर और आईजी प्रेम गौतम ने जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का बयान लिया। पुलिस ऑफिस में अफसरों के साथ बैठक कर तत्काल आरोपी के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई। इसी बीच रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसओजी व कोखराज कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी देवेंद्र मिश्रा निवासी पूरब शरीरा थाना पश्चिमशरीरा को टेढ़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें