प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम सोमवार को विद्यार्थियों में उत्साह भर गया। करीब एक घंटे के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने उन सभी पहलू को समाहित किया जो विद्यार्थी व शिक्षकों के लिए जरूरी होते हैं।
जिले के सभी माध्यमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. कमलेंद्र कुशवाहा व डीसी बालिका योगेश तिवारी ने मंझनपुर के कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्राओं व शिक्षिकाओं के साथ देखा।
पीएम ने चर्चा के दौरान कहा कि परीक्षा का दबाव परीक्षा से नहीं बल्कि उन आकांक्षाओं से उत्पन्न होता है, जो परिवार वाले व समाज बच्चों पर थोपता है।
नारा के जगत नारायण करवरिया इंटर कॉलेज में हर कक्षा में विद्यार्थियों को शिक्षकों ने मोबाइल से कार्यक्रम दिखाया। रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कॉलेज अलवारा में टीवी में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम देखा। करारी इंटर कॉलेज में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों ने कार्यक्रम देखा और पीएम की बात सुनीं।
दुर्गा देवी इंटर काॅलेज में कंप्यूटर पर कार्यक्रम देखा गया। भरवारी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में छात्रों ने पीएम का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम में संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार व कोऑर्डिनेटर नारायण तिवारी, दीपक खरवार, सौरभ सिंह व शशांक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
डीआईओएस डॉ. एसएन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 35 हजार विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक ने पंजीकरण कराया था। सभी ने अपने-अपने माध्यम से पीएम की बात सुनी है। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले में सफलता से किया गया।
प्रधानमंत्री की बात सुनने के बाद ऐसा लगा कि जैसे परीक्षा तो सामान्य बात होती है। अब डर दूर हो गया है। - मुकेश कुमार
हम सभी ने जो तैयारी की है, वह बेहतर है। परीक्षा से पहले, थोड़ा डर बना था, जो अब दूर हो चुका है। - शिफा नाज
परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए है। यह बात पीएम ने बताई, उनकी बातें प्रेरक हैं। - शशि देवी
जब तक परीक्षा नहीं हो जाती, चिंता बनी रहती है, लेकिन प्रधानमंत्री की बातों ने उत्साह बढ़ा दिया है, भय दूर हुआ।- काजल
भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में आयोजित परीक्षा पर चर्चा में मौजूद