फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पूर्ववर्ती गैरभाजपाई सरकारों ने केवल गांधी के नाम पर लिया वोट

Sun, 23 Apr 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से शनिवार को ओसा और भेलखा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा ओसा में प्रबुद्घ सम्मेलन भी हुआ। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने भी इन आयोजनों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी सुरेश राही ने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने गांधी के नाम पर वोट लेकर शासन तो किया, लेकिन उनके विचारों को धरातल पर नहीं उतारा। इसके चलते देश तरक्की नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं में बिचौलिए हावी रहते थे।
विकास कार्यों में ठेकेदार मानकों की जमकर अनदेखी करते थे। चुनाव के समय पार्टियां आती थीं और वोट लेने के बाद जनता को भूल जाती थीं। सरकारें अपने दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं करती थीं, लेकिन जब से देश की कमान नरेन्द्र मोदी के हाथों में आई है तब से विकास के रास्ते खुल गए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि हर गरीब को मकान मिल रहा है। जल नल योजना से अब सभी को टोंटी से पानी मिलेगा। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

कहा कि एक वक्त वह था जब हमारी बहन-बेटियां सड़क पर चलने में असुरक्षित महसूस करती थीं। आज बेखौफ होकर आती-जाती हैं। बिजली व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि आज विकास की 400 से अधिक योजनाएं संचालित हैं, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। अब गरीबों के चेहरे पर मुस्कान है।
उन्होंने कहा कि देश की सरहद पर माइनस तापमान में हमारे सैनिक डटे रहते हैं। तभी हम सब सुकून से सोते हैं। इसीलिए पार्टी ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर में अध्यक्ष पद पर फौजी को मैदान में उतारा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, चंद्र शुक्ल, लवकुश मौर्य, आशीष केसरवानी, प्रेम चौधरी, डॉ. अरुण केसरवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें