फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लोहंदा नहीं पहुंच सकीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष

Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। रामबाबू मौत प्रकरण व दुष्कर्म पीड़िता का मामला सुर्खियों में आया तो गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संपत पाल ने भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। उन्होंने मंगलवार को लोहंदा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलने की भी बात कही थी, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह पीड़ित परिवारों से जरूर मिलेंगी और न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें