फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अप्रैल से केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारी

Sun, 11 Feb 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी दिनों से जिला मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद चल रही है। इसके लिए नगर पालिका मंझनपुर के पाता में जमीन भी चिह्नित की गई, लेकिन उक्त भूमि के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने की वजह से मामला अटक गया था। अब राजकीय इंटर कॉलेज ओसा के भवन में अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय संचालित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय के लिए तीनों तहसील में भूमि की खोज की गई। सबसे पहले टेवां में भूमि देखी गई। कृषि विभाग के फार्म हाउस को इसके लिए उपयोगी बताते हुए सर्वे किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सिराथू तहसील के निकट भूमि चिह्नित की गई। यहां रास्ते की समस्या आ गई। इसी तरह हाईवे किनारे की भूमि को लेकर कवायद की गई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी।
सांसद विनोद सोनकर व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल इसके लिए लगातार प्रसासरत हैं। विधायक ने तो विधान सभा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए सवाल तक उठाया। दोनों के प्रयास से अब केंद्रीय विद्यालय का सपना साकार होता दिख रहा है। अप्रैल से राजकीय इंटर कॉलेज ओसा के अस्थायी भवन में विद्यालय संचालन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


पाता में विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिह्नित
प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय के लिए नगर पालिका परिषद मंझनपुर के पाता में भूमि चिह्नित की गई है। जिस भूमि में विद्यालय बनना है, वहां से 33 केवी की विद्युत लाइन गुजरी है। विद्युत लाइन को हटाने से पहले निर्माण नहीं शुरू किया जा सकता। ऐसे में विद्युत विभाग को लाइन शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही लाइन शिफ्टिंग का काम प्रारंभ हो जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज की पहली मंजिल में चलेगा विद्यालय
केंद्रीय विद्यालय का संचालन अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सच्चिदानंद यादव ने राजकीय इंटर काॅलेज ओसा की पहली मंजिल दी है। बताया कि पहली मंजिल में करीब आठ कमरे हैं। इनमें कक्षाओं का संचालन होगा। एक कमरे में कार्यालय व एक में स्टाफ रूम बनाया जा सकता है। यहां इतना स्थान है कि कक्षा तीन तक की पढ़ाई हो सकती है। तीसरी कक्षा के संचालन में तीन साल का समय लगेगा। माना जा रहा है कि तब तक विद्यालय का खुद का भवन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें