सैनी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बेकाबू लोडर की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम निवासी महताब अली (38) पुत्र नासिर अली बुधवार की दोपहर हाईवे चौराहे सैनी में यातायात प्रभारी अब्दुल अली के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बेकाबू लोडर गाड़ी ने सड़क पर खड़े महताब अली को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।