फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: होली खेलकर सोए प्रधान, मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक ग्राम प्रधान अयूब अहमद का फाइल फोटो - फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
विज्ञापन
क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम प्रधान अयूब अहमद (60) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर में मृत मिले। प्रधान के मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। भतीजे निहाल अहमद ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर में ग्रामवासियों और अपने चहेते लोगों को बुलाकर होली खेली। इसके बाद रोज की तरह प्रधान खाना खाकर सो गए । सुबह जब देर तक नहीं उठे तो घर के लोग उन्हें जगाने के लिए पहुंचे। लेकिन, शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें फतेहपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने अयूब अहमद को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार समेत गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें