मंझनपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से करारी थाना में तैनात रहे एसएसआई प्रभुनाथ सिंह को एसओजी व सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया है। एसपी ने बताया कि इसके पहले एसओजी का चार्ज संभाले सिद्धार्थ सिंह को बीते दिनों पिपरी थाना प्रभारी बनाया गया था। इसके चलते यह फेरबदल किया गया है।