फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डाक निरीक्षक पर प्रोन्नति के नाम पर रुपये लेने के आरोप

Sat, 03 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। क्षेत्र के उप डाकघर में तैनात डाक निरीक्षक पर कर्मचारियों से प्रोन्नति दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप लगे हैं। मृतक आश्रित कोटे से तैनात कर्मचारी उमेश कुमार व महिला कर्मी शिवानी ने कोखराज थाना और डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद प्रोन्नति नहीं दी गई और रकम मांगने पर अभद्रता की गई। वहीं, डाक निरीक्षक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कर्मचारियों पर गबन व नियम उल्लंघन का दावा किया है। कोखराज पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें