कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा स्थित हाईवे में गुजरात के कारोबारी से लूटपाट के आरोपी बदमाश प्रतापगढ़ जिले के बड़ोपुर थाना कुंडा निवासी रोशन उर्फ रोहित यादव को पुलिस ने रिमांड पर लेकर चार लाख रुपये बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सभी बदमाश प्रतापगढ़ जिला कारागर में बंद हैं।