चायल(ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावलकला गांव में मंगलवार सुबह एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत हुई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बता दें कि गांव निवासी नत्थू लाल की गांव के समीप ही मुख्यमार्ग पर मिठाई की दुकान है। सोमवार रात उसका बेटा आकाश (10) रोज की तरह दुकान में तख्त पर सो रहा था। सुबह दुकान पहुंचा तो आकाश तड़प रहा था। वह उसे लेकर अस्पताल गया। जहां इलाज के दौरान किशोर की सांस थम गई। बताया कि जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत हुई है।