फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निजी अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Mon, 07 Oct 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निजी अस्पतालों में चंद पैसों के लिए मरीजों की जान से खिलवाड़ के मामले को मुख्यमंत्री ने संज्ञान ले लिया है। सीएम कार्यालय से डीएम को इस प्रकरण जांच कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सीएमओ को जांच सौंपी है। मामला शासन के साथ प्रशासन के भी संज्ञान में है। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर में ओसा रोड पर मेडिकल कॉलेज के आसपास ही दर्जनों निजी अस्पताल, क्लीनिक, पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि संचालित किए जा रहे हैं। इनके अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों के दलाल दिन भर मेडिकल कॉलेज में घूमते रहते हैं।
आरोप है कि वहां से प्रयागराज के लिए रेफर की गई गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर रोगियों को दलाल बेहतर इलाज का लालच लेकर निजी अस्पतालों में ले जाते हैं। आरोप है कि अस्पतालों में खून चढ़ाने, जांचें और इलाज के नाम पर तीमारदारों से मोटी रकम वसूली जाती है।
विज्ञापन

दिक्कत तब होती है जब निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज की हालत और अधिक नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया जाता है। कई बार रोगी दम भी तोड़ देते हैं। अमर उजाला ने 22 सितंबर को यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
सितंबर में ही एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग तीन निजी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा, एक गर्भवती व सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत के उदाहरण देते हुए निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी संबंधी खबर प्रकाशित की थी।
मुख्यमंत्री की ओर से अमर उजाला की इस खबर को संज्ञान लिया गया है। सीएम कार्यालय से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि तीनाें मामलों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें