शक्तिपीठ शीतला धाम में यजमान को देवी दर्शन कराके वापस लौट रहे तीर्थ पुरोहित पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुरोहित के गले में पहनी चेन को तोड़ डाली और बालियां भी खींच ली गईं। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शीतलाधाम निवासी मुकेश कुमार उर्फ छोटू का कहना है कि वह तीर्थ पुरोहित हैं। मुकेश के मुताबिक मंगलवार को वह एक यजमान को दर्शन कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सुपाड़ी पंडा व उसके बेटे अमन पंडा, रुपया पंडा और अठन्नी लाल पंडा ने अपने साथी उदय नारायण पंडा के ललकारने पर मारपीट की। सोने की चेन तोड़ डाली व कान में पहनी बाली को खींच कर फेंक दिया। चीखपुकार सुन लोगों को जुटता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर कड़ाधाम पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।