फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शीतलहरी से ठिठुरे लोग, गलन ने किया बेहाल

Tue, 16 Jan 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहरी से सोमवार को लोग ठिठुरते रहे। सुबह कोहरा फिर धुंध छाई रही। बर्फीली हवाएं लोगों के शरीर के खुले हिस्सों में नश्तर की तरह चुभती रहीं। धुंध की वजह से सूरज दिन भर दुबका रहा।
विज्ञापन

गलन से बेहाल लोगों को धूप दिखी ही नहीं। सर्दी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे, जो निकले भी तो वे जगह-जगह रुककर अलाव तापते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कोहरा घना रहेगा। गलन वाली ठंड सताने वाली होगी।
रविवार को रात से छाया घना कोहरा सोमवार की सुबह आठ बजे तक छंट गया, लेकिन ठिठुरन वाली सर्दी बनी रही। कोई घर में हीटर जलाए बैठा तो कोई ब्लोअर चलाकर रजाई में दुबका रहा।
विज्ञापन

कटरा नगर के सुभाष तिवारी ने बताया कि सुबह जरूरी काम से भरवारी जाना पड़ा। बाइक से 10 किमी के इस सफर में काफी दिक्कतें हुईं। बीच में दो जगह रुककर होटल की भट्ठी में हाथ सेकें तो राहत मिली।
कांशीराम कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि रोज की तरह सुबह दुकान पर जाने के लिए निकला था, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद कंपकंपी छूटने लगी। सर्दी इतनी लगी कि रास्ते घर लौटना पड़ा।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी गलन बढ़ेगी। दोपहर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। धूप निकली तो कमजोर रहेगी।


बेहोश होकर गिरा किसान, मौत

सैनी कोतवाली क्षेत्र के भडेहरी निवासी दीपेश (40) सोमवार को गांव के बाहर अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया। आसपास मौजूद रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घर वालों ने उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले आए।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

अंबाला सिटी के दुर्गानगर क्षेत्र की नालियों में जमा गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें