कोइलहा में लाभार्थियों को दी गई पीएम आवास की चाभी
चायल। तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में आवास दिवस पर विकास विभाग की ओर से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास के पांच लाभार्थियों को निर्माण पूरा होने पर आवास की चाभी भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चायल ब्लाक प्रमुख इंजी सोनू ने बीडीओ हरिश्चन्द्र सिंह के साथ गांव की रामसखी, मानसिंह, सरिता देवी, मिंथा देवी और चमेली को चाभी भेंट किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक 2022 तक हर गरीबों को पक्की छत मुहैया करा दी जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, एडीओ प्रमोद गुप्ता,सेक्रेटरी शरद सिंह, संदीप सिंह, प्रीतमसिंह, आदि लोग उपस्थित थे।