उदहिन बुजुर्ग चौराहे के पास बीती देर रात पहाड़पुर निवासी रमेश चंद्र पुत्र मेवालाल को तेज गति से पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजते हुए बाइक व दोनों बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज आनंद स्वरूप प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।