फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Owner Killing : गर्भवती होने के शक में माता-पिता ने ही की थी अविवाहित बेटी की हत्या

Wed, 08 Feb 2023 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सदर कोतवाली इलाके के टेनशाह आलमाबाद में एक युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का पुलिस ने आठ घंटे में खुलासा कर दिया। वारदात को युवती के मां-बाप ने ही अंजाम दिया था। उन्हें शक था कि अविवाहित बेटी गर्भवती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली इलाके के टेनशाह आलमाबाद में एक युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का पुलिस ने आठ घंटे में खुलासा कर दिया। वारदात को युवती के मां-बाप ने ही अंजाम दिया था। उन्हें शक था कि अविवाहित बेटी गर्भवती है। लोकलाज के भय से गला घोटकर हत्या करने के बाद बैट्री का तेजाब डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद पिता ने अपने दो भाइयों की मदद से शव को नदी में फेंका था।

विज्ञापन


कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एएसपी समर बहादुर ने बताया कि तीन फरवरी को मंझनपुर कोतवाली में टेनशाह आलमाबाद निवासी नरेश ने 21 वर्षीय बेटी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती अविवाहित थी। मंगलवार को गांव से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित किलनहाई नदी में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला था। लाश का ज्यादातर हिस्सा जंगली जानवर नोचकर खा गए थे। जानकारी पर मौके पर पहुंचे नरेश ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

कमरे से प्रेगनेंसी किट मिलने पर गहरा गया था शक
इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने जब शक के दायरे में आए युवती के पिता नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में उसके घर में बेटी के पास से प्रेग्नेंसी टेस्ट करने वाली किट मिली। दावा किया कि वह पॉजिटिव थी। बताया कि उसकी बेटी किसी से फोन पर बात किया करती थी। उसे शक पहले से था, लेकिन किट मिलने के बाद शक यकीन में बदल गया।

इस पर उसने पत्नी शोभा के साथ मिलकर बेटी का दुपट्टे से गला घोट दिया। इसके बाद बैट्री वाले तेजाब से लाश गलाने का प्रयास किया।अफसरों ने बताया कि नरेश ने अपने भाई गुलाब और रमेश के साथ मिलकर लाश नदी में फेंक दी। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए।

विज्ञापन

अपने ही बुने जाल में फंस गया पिता

बेटी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने से पहले नरेश ने एक कहानी गढ़ी। तीन फरवरी को जब उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई तो बताया कि बेटी 31 जनवरी से लापता है। वह उसकी खोजबीन कर रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछा कि कहां-कहां खोजबीन की, तो वह गुमराह करने लगा। इसके बाद परत-दर-परत घटनाक्रम से पर्दा उठने लगा। 

छोटी बहन से से पूछताछ में सुराग मिले

टेनशाह आलमाबाद में युवती के मिले शव की नरेश ने शिनाख्त तो कर ली, लेकिन उसके हावभाव से लग रहा था कि उसे घटना से कोई दुख नहीं है। नरेश की पत्नी भी रोने का नाटक कर रही थी। छह बहनों में दूसरे नंबर पर रही युवती की एक सात वर्षीय बहन की ही रो रही थी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो कुछ सुराग हाथ लगे। नरेश के घर से पुलिस ने आरोपी का मोबाइन फोन, अन वांटेड दवा (गर्भ निरोधक) का रैपर, युवती का शाल व चप्पल, इस्तेमाल की हुई किट और बैट्री के तेजाब की पिपिया बरामद की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें