फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित ऑटो, बाइक और डिवाइडर से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में सोमवार रात अनियंत्रित ऑटो, बाइक से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती निवासी यमुना प्रसाद बाइक से मखऊपुर होकर प्रयागराज जा रहे थे। कसेंदा गांव में गुटखा खाने के लिए उन्होंने अचानक अपनी बाइक गुमटी की ओर मोड़ दी। तभी प्रयागराज से सवारियां लेकर तिल्हापुर मोड़ बाजार जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में यमुना प्रसाद के अलावा ऑटो सवार चंद्रभान प्रजापति निवासी सराय अकिल, राजकुमार निवासी सिकंदरपुर आइमा, संध्या आर्या और उनकी बेटी वैष्णवी आर्या समेत छह लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें