फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 190 में से सिर्फ 11 को मिला इंसाफ, आश्वासन लेकर लौटे 179 फरियादी

Sun, 16 Jun 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की वजह से बंद रहा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब फिर से शुरू हो गया है। शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में पहला आयोजन हुआ। तीनों जगह 190 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से सिर्फ 11 शिकायतें ही निस्तारित हो सकीं। 179 फरियादियों को सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन


सिराथू में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार राय और एसपी बृजेश श्रीवास्तव फरियाद सुनी। टांडा से आई शोभा सिंह ने डीएम को बताया कि गांव के एक दबंग ने खलिहान की भूमि पर कब्जा कर लिया है। शिकायतों के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को जांच करके तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। रमपुरवा के दारा सिंह ने गांव में एक शख्स द्वारा सरकारी भूमि पर मकान बनवाने और सड़क पर पिलर लगाकर रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत की। इसके अलावा कड़ा की रहने वाली रामपती ने पीएम आवास दिलाने की मांग की। डीएम ने संबंधित अफसरों को जांच कराकर महिला को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ही डीएम को न्यायालय के आदेश पर भी पैमाइश न कराने की शिकायतें मिलीं। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, एडीएम (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह, सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी तरह मंझनपुर तहसील में भी एसडीएम आकाश सिंह समेत अन्य अफसरों ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के आंकड़े

तहसील - आई शिकायतें - निस्तारित शिकायतें - बची शिकायतें
मंझनपुर - 22 - 02 - 20
सिराथू - 135 - 06 - 129
चायल - 33 - 03 - 30
कुल - 190 - 11 - 179


-
फर्जीवाड़े तो किसी ने अवैध कब्जे की दर्ज कराई शिकायत

चायल। तहसील में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। शेरगढ़ निवासी अजय ने एसडीएम को बताया कि गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते के चेक में हस्ताक्षर करवा कर हॉट कुक्ड योजना के 12 हजार रुपये तो निकलवा लिए, लेकिन केंद्र पर भोजन नहीं बनवाया। एसडीएम ने सीडीपीओ नेवादा शिवकुमार मिश्रा को मामले की जांच के निर्देश दिए। मोहम्मदपुर गांव के गुलाब चंद्र ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने पुश्तैनी मकान और पिता के खरीदे ट्रैक्टर को बगैर उसकी सहमति के बेच कर पैसा हजम कर लिया है। विरोध करने पर वह धमकी दे रहा है। इसी प्रकार बाबा तारा निवासी राम औतार ने पड़ोसी पर रास्ते में निर्माण कराने का आरोप लगाया। एसडीएम ने दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान सीओ मनोज कुमार रघुवंशी, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार अंकिता पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें