फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: झूठी अफवाहों के सहारे विपक्षियों ने हासिल की जीत-अनुप्रिया पटेल

Wed, 19 Jun 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को कौशाम्बी पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा की। कहा कि झूठी अफवाहें फैलाकर विपक्ष ने कौशाम्बी में जीत हासिल की है। पदाधिकारी फिर से पार्टी की मजबूती के लिए काम में जुट जाएं।
विज्ञापन

प्रयागराज से लखनऊ जा रहीं केंद्रीय राज्यमंत्री सयारा स्थित मां शीतला माता अतिथि गृह पहुंची। यहां पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी कुशलता के बारे में पूछा। साथ ही बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा भी की। पार्टी के प्रत्याशी विनोद सोनकर की हार की वजह क्या रही, यह भी जानने का प्रयास किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झूठी अफवाहें फैलाईं। मतदाताओं को भ्रमित करके जीत हासिल की। वहीं हम सब सच को सामने लाने में नाकाम रहे। जिसका परिणाम पराजय के रूप में देखने को मिला। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। कहा कि पिछले चुनाव में जो कमियां थीं, उन्हें तलाश कर दूर करने में जुट जाएं। जनता को विपक्षियों का सच बताएं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अपना दल एस जिलाध्यक्ष देवनारायण पटेल, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, बह्मप्रकाश त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, प्रदीप पटेल, बासुदेव पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें