फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 22 साल से लापता व्यक्ति की तलाश का झांसा देकर बेटी से ठगे दस लाख

Sun, 02 Jul 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के रूपनारायणपुर गोरियों गांव से 22 साल पहले लापता व्यक्ति की तलाश का झांसा देकर उसकी बेटी से जालसाज तांत्रिकों ने दस लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने कथित तांत्रिक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूपनारायणपुर गोरियों निवासी सुंदरकली पत्नी रामभवन ने बताया कि 22 साल पहले उसके पति संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर वह निराश होकर पश्चिमशरीरा के परई गांव स्थित अपने ननिहाल पहुंची और घटना की जानकारी दी। यहां के इशाक ने उसे एक तांत्रिक से मिलवाया।
28 जनवरी 2021 को इशाक अपने साथ रईस निवासी हिसामपुर, करारी व सरताज निवासी मवई को लेकर उसके घर पर पहुंचा। इस दौरान तांत्रिक बने ठगों ने कहा कि उसके घर पर शैतान का डेरा है, जिसे हटाने के लिए पूजा-पाठ करानी होगी। इसके लिए दस लाख रुपये खर्च होगें।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद महिला ने बहन रेखा की मदद से रुपये की व्यवस्था कर उसे दे दिया। इसके बाद अचानक सभी गायब हो गए। रकम वापस लेने के लिए बहन रेखा के साथ गई तो आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
पीड़िता ने कई बार मामले की शिकायत पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी इशाक, रईस, सरताज समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें