फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चार दिन में चिकनगुनिया के एक और डेंगू के मिले 13 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! डेंगू के डंक ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। बीते चार दिन के अंदर ही नए 13 मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक रोगी चिकनगुनिया का भी निकला है। आलम यह है कि बुखार गांव-गांव पैर फैला रहा है। हर गांव में 10-20 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य टीमें गांव जाकर लोगों को उपचार कर रही हैं।
विज्ञापन

चायल ब्लॉक के मोहिद्दीनपुर निवासी दिलावर सिंह 25 सितंबर से ही बुखार से पीड़ित थे। उन्हें एसआरएन में दिखाया गया। जांच में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। कड़ा ब्लॉक के सौंरई निवासी भगवती देवी को 10 दिन से बुखार आ रहा था। पहले तो परिजनों ने देवीगंज की एक क्लीनिक में उपचार कराया। फिर उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जांच में उनमें डेंगू के लक्षण मिले। इसके बाद डेंगू का उपचार शुरू हुआ। इसी तरह मंझनपुर निवासी मो. साहिब, शुभम, सिराथू की रजनी, राधा, सोनू, सरसवां के अनिल और नेवादा की रेशू देवी समेत डेंगू के 13 मरीज बीते चार दिनों के अंदर मिले हैं। इनमें से सात मरीज की सूची बृहस्पतिवार को ही स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। स्वास्थ्य टीमें रोगियों के घर पहुंच कर डेंगू के लार्वा की तलाश कर रही हैं और बचाव के तरीके बता रहीं हैं।


-
गंदगी बीमारी की असल वजह, 64 बीमार

कड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के सौंरई बुजुर्ग गांव को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। गांव निवासी राम शर्मा, प्रिया देवी, शिवानंद, ऊषा देवी समेत 64 लोग इस बुखार से पीड़ित हैं। यहां दो दिन से स्वास्थ्य टीम पहुंच रही है। पहले दिन 24 तो दूसरे दिन 40 रोगियों का उपचार किया गया। इसके अलावा 30 लोगों का सैंपल लिया गया। रामू शर्मा, तीरथ समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी सड़क पर भरा है। सफाई कभी होती नहीं। गंदगी ही बीमारी की असल वजह है।
विज्ञापन


बलिहावां देह में मिले बुखार के 17 और रोगी
मूरतगंज। ब्लाॅक क्षेत्र के बलिहावां देह गांव में बुधवार तक बुखार से 24 लोग पीड़ित थे। इनका स्वास्थ्य टीम ने इलाज किया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम फिर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण में पूनम देवी, अजीत कुमार, कौशल्या देवी समेत 17 और नए मरीज मिले। डॉ. नसीम अहमद ने सभी को दवाएं दीं। कई मरीजों के खून का सैंपल भी लिया। मरीजों का आरोप है कि बीमारी फैली होने के बाद भी गांव में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


बुखार व डेंगू के रोकथाम के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां टीम भेजी जा रही है।
डॉ. संजय कुमार सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें