फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उखड़ी सड़क पर डेढ़ किमी. का सफर तय करने में लगते हैं 20 मिनट

Tue, 09 Apr 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
​शिवबाबू त्रिपाठी।
विज्ञापन
गुरौली से बस्ती तालाब गांव तक जाने वाली सड़क उखड़ गई है। इसकी लंबाई करीब डेढ़ किमी है। यह दूरी पांच से दस मिनट में पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन सड़क की हालत ऐसी है कि सफर पूरा करने में 20 मिनट लगता है। 20 वर्ष पहले बनी सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई। लोग परेशान है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शिकायत पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लॉक के गुरौली से बस्ती तालाब तक जाने वाली सड़क की दूरी करीब डेढ़ किमी. है। गुरौली निवासी शंकरलाल, मनोज कुमार, अशोक आदि ने बताया कि इस सड़क से होकर तारा का पूरा, कलानी, यज्ञशाला, झडिया का पूरा, जुगराजपुर व बस्ती तालाब गांव के लोगों के साथ ही करीब 10 गांव के लोगों का नियमित आना-जाना होता है। सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। वे वाहन पर सवार हों या पैदल, इस सड़क पर चलना मुश्किल होता है।
गांव के किसान इस सड़क से होकर दूध, सब्जी व अन्य सामग्री लेकर कस्बे तक जाते हैं। रोजी और रोजगार के लिए भी इसी सड़क से आना- जाना होता है। सड़क उखड़कर खराब होने की वजह से लोग परेशान हैं। उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में सड़क पर चलना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। कहां गड्ढे और कहां गिट्टियां हैं, यह पानी भरा होने की वजह से लोगों को सूझता ही नहीं है।
विज्ञापन


20 साल पहले सड़क बनी थी। इसके बाद से सड़क मरम्मत तो दूर, इसका प्रयास नहीं हुआ। लोगों ने विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क निर्माण की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कुछ नहीं हुआ। - विजय लाल, तारा का पूरा

इस ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बड़े तो किसी तरह से चल लेते हैं। इस सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चे भी गुजरते हैं। बच्चों को अधिक परेशानी होती है। बारिश ही नहीं, सामान्य दिनों में सफर करना मुश्किल है।- शिवबाबू त्रिपाठी, बस्ती तालाब

सड़क निर्माण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि सड़क की हालत खराब है तो इसकी जांच कराकर निर्माण या मरम्मत, जो जरूरी होगा कराया जाएगा। - हरवंश सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें