सैनी कोतवाली के थुलगुला गांव में जेवर की सफाई करने वाले करने पहुंचे बाइक सवार ननद-भाभी का कीमती गहने पार कर दिए। गहनों की कीमत कई लाख बताई गई है। शिकायत पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थुलगुला गांव की नमिता मिश्रा पत्नी अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह एक बाइक सवार उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण साफ करता है। उसने खुद को एक कंपनी का एजेंट भी बताया। झांसे में आई नमिता ने अपनी सोने की चेन, कान के कुंडल व भाभी पूजा के जेवरात साफ करने के लिए दे दिए।
आरोपी जेवर साफ करने लगा। बीच में उसने नमिता से एक लोटा पानी लाने को कहा। नमिता पानी लेकर आई तो देखा कि बाइक सवार युवक गायब था। जेवरात भी वह ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक सवार का पता नहीं चल सका। पुलिस ने नमिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।