फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समोसे का पैसा मांगने पर ट्रैक्टर चालक ने साथियों संग मिलकर दुकानदार को पीटा

Mon, 06 Mar 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
समोसे का पैसा मांगने पर ट्रैक्टर चालक ने साथियों संग मिलकर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के सराय यूसुफ गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के सराय यूसुफ गांव में शनिवार की शाम समोसे के पैसे मांगने पर एक ट्रैक्टर चालक ने साथियों संग मिलकर दुकानदार की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए दुकानदार के एक रिश्तेदार को भी पीट दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सराय यूसुफ निवासी वीरेंद्र कुमार की गांव में समोसा-चाय की दुकान है। शनिवार की शाम वह बिरनेर निवासी अपने जीजा सुभाष कुमार के साथ दुकान पर बैठे थे। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र का ही रहने वाला एक ट्रैक्टर चालक अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर आया। सभी ने 40 रुपये के समोसे खाए। इसके बाद वह लोग बिना रुपये दिए जाने लगे। पैसे मांगने पर ट्रैक्टर चालक उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर चालक ने अपने साथियों संग मिलकर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं सुभाष कुमार जब उसे बचाने दौड़े तो उन्हें भी आरोपियों ने पीटा। शोरगुल सुन आसपास के लोग आ गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर धमकी देते हुए चले गए। दुकानदार ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें